चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर राख; सवारों ने कूदकर बचाई जान

चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण #आग, देखते ही देखते जलकर राख; सवारों ने कूदकर बचाई जान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरसा के पुराने थाना से 100 मीटर दूर हुई घटना, एक घंटे बाद पहुंची दमकल; एनएच पर लगा लंबा जाम

निरसा: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एनएच-2 पर चल रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी धू-धू कर जलकर राख हो गई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे की है। बताया जाता है कि निरसा के पुराने थाना से करीब 100 मीटर दूर धनबाद की ओर जा रही स्कॉर्पियो (JH10DD7653) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
वाहन मालिक विराज मंडल ने बताया कि उन्होंने यह स्कॉर्पियो करीब आठ महीने पहले खरीदी थी। हाल ही में वाहन की सर्विसिंग भी कराई गई थी। ऐसे में अचानक आग लगने की घटना उनके लिए हैरानी का विषय है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वाहन को बचाने का कोई मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों ने एनएच मिक्सर मशीन की टंकी में मौजूद पानी की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।
इस घटना के कारण एनएच-2 पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया। पुलिस ने जले हुए वाहन को कब्जे में लेकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

About Author

error: Content is protected !!