NGT की रोक बेअसर! धनबाद में अवैध बालू ढुलाई पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, दो ट्रक जब्त

NGT की रोक बेअसर! धनबाद में अवैध बालू ढुलाई पर खनन विभाग का बड़ा एक्शन, दो ट्रक जब्त

धनबाद में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा बालू उठाव पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद अवैध खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू ढो रहे दो मिनी ट्रकों को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, मानसून को देखते हुए NGT ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक देशभर की नदियों से बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद धनबाद में बालू का अवैध कारोबार जारी था।

तड़के जिला खनन विभाग की टीम ने सुरक्षा बलों के साथ बरटांड़ बस स्टैंड के समीप धैया रोड पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना वैध चालान और परमिट के बालू परिवहन कर रहे दो मिनी 407 ट्रक (JH-10 AT-8754 और JH-10 BJ-7449) को जब्त कर लिया गया।

प्रशासन ने दोनों वाहनों से लगभग 400 सीएफटी बालू बरामद किया है। जब्त वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए धनबाद थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस कार्रवाई का नेतृत्व माइनिंग इंस्पेक्टर श्यामानंद सिंह एवं ब्रह्मदेव यादव ने किया। खनन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!