गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड: मुख्य आरोपी असद पुलिस मुठभेड़ में ढेर

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में चर्चित सूर्या हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने रविवार तड़के हुई मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड इलाके में खोड़ा और इंदिरापुरम थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान असद घायल हुआ, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय छात्र सूर्या की बकरीद के दिन चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से आरोपी असद फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

परिजनों के अनुसार सूर्या और असद के बीच करीब आठ महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते असद ने सूर्या को मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि मुलाकात के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद असद ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले के बाद गंभीर रूप से घायल सूर्या जान बचाने के लिए कुछ दूरी तक भागा, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण सड़क पर गिर पड़ा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला था और परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। अब मुख्य आरोपी के मारे जाने के बाद पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल जारी है।
हैशटैग:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!