बकरीद पर्व को लेकर नाला थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

filter: 0; jpegRotation: 90; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Night;
cct_value: 0;
AI_Scene: (-1, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;
filter: 0; jpegRotation: 90; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0;
hw-remosaic: 0;
touch: (-1.0, -1.0);
modeInfo: ;
sceneMode: Night;
cct_value: 0;
AI_Scene: (22, -1);
aec_lux: 0.0;
hist255: 0.0;
hist252~255: 0.0;
hist0~15: 0.0;

जामताड़ा: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जामताड़ा पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को नाला थाना क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फ्लैग मार्च का नेतृत्व नाला थाना प्रभारी बिकास कुमार यादव ने किया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर सरोज मंडल, सब इंस्पेक्टर बिरशु भगत, एएसआई निताई दास सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल मार्च करते हुए आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की गई।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना तथा पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बकरीद पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About Author

error: Content is protected !!