सिमलाडागल पंचायत में जन भागीदारी कार्यक्रम आयोजित, बाल विवाह रोकथाम को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बाल विवाह रोकथाम जागरूकता पोस्टर के साथ सिमलाडागल पंचायत के ग्रामीण एवं सामुदायिक कार्यकर्ता।
प्राइम न्यूज 24| फतेहपुर
फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत सिमलाडागल पंचायत में जन भागीदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बनवासी विकास आश्रम के सामुदायिक कार्यकर्ता जयप्रकाश मंडल ने ग्रामीणों को एकत्रित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने को लेकर आवश्यक पहल करने की बात कही गई।
कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पोस्टर एवं संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि बाल विवाह न केवल सामाजिक कुरीति है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।
सामुदायिक कार्यकर्ता जयप्रकाश मंडल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी बाल विवाह की सूचना तुरंत संबंधित विभाग या हेल्पलाइन नंबर पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम में पंचायत की महिलाओं, ग्रामीणों एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने भी बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।