भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार, मॉनिटर लिजार्ड तस्करी का खुलासा

भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार, मॉनिटर लिजार्ड तस्करी का खुलासा

राजधानी रांची में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त टीम ने डेली मार्केट स्थित नटराज होटल में छापेमारी कर भाजपा नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, होटल के कमरा नंबर 203 में गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा गया, जहां से तीन मृत मॉनिटर लिजार्ड (गोयरा) बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि इन दुर्लभ वन्यजीवों की अवैध तस्करी को लेकर बड़ी डील की तैयारी चल रही थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
काले पैकेट में रखे 3 मृत मॉनिटर लिजार्ड बरामद
डेली मार्केट स्थित होटल में चल रही थी संदिग्ध गतिविधि
वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
वन विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा इसका संबंध दूसरे राज्यों से तो नहीं है।
मॉनिटर लिजार्ड भारत में संरक्षित वन्यजीवों की श्रेणी में आता है और इसकी तस्करी गंभीर अपराध मानी जाती है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, इन जीवों की अवैध खरीद-बिक्री काले जादू, दवाइयों और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क से भी जुड़ी होती है।

जब प्रभावशाली लोग ही वन्यजीव तस्करी जैसे मामलों में पकड़े जाएं, तो क्या निष्पक्ष जांच संभव हो पाएगी?

अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

About Author

error: Content is protected !!