पलामू में बड़ी कार्रवाई : पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय निलंबित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पलामू : पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पाटन थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि एसपी के आदेशों की अवहेलना और कार्य में लापरवाही को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

सूत्रों के अनुसार विभागीय स्तर पर मिली शिकायतों और कार्यशैली की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है।

एसपी ने साफ संकेत दिया है कि अनुशासनहीनता और आदेशों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले को लेकर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

About Author

error: Content is protected !!