गोविंदपुर क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, मुहाना भराई कर कोयला जब्त

गोविंदपुर क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन पर संयुक्त कार्रवाई, मुहाना भराई कर कोयला जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | बाघमारा
गोविंदपुर क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर माइंस के समीप अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई की गई। आसूचना बल के सदस्यों द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान महेशपुर साइलो से लगभग 100 मीटर दूरी पर एक अवैध मुहाना चिन्हित किया गया। मौके पर कई बोरियों में कोयला भरा हुआ भी पाया गया। बाद में ड्रोन सर्विलांस के माध्यम से भी अवैध उत्खनन की पुष्टि की गई।
मामले की जानकारी तत्काल कंपनी कमांडर को दी गई, जिसके बाद सक्षम अधिकारियों एवं बीसीसीएल प्रबंधन को अवगत कराया गया। बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा लॉजिस्टिक सहयोग उपलब्ध कराए जाने के बाद अवैध उत्खनन स्थल की भराई कर दी गई तथा मौके पर रखे गए कोयले को जब्त कर बीसीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्रवाई के दौरान बीसीसीएल के नोडल अधिकारी, कंपनी कमांडर, पोस्ट कमांडर, आसूचना बल के सदस्य, QRT-1, एरिया-01 QRT तथा स्थानीय पुलिस बरोरा मौजूद रही। हालांकि, कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस किसी आवश्यक कार्य का हवाला देकर बीच में ही चली गई, जिसकी सूचना सक्षम अधिकारियों को दे दी गई।
जानकारी के अनुसार, जिस स्थान पर अवैध उत्खनन किया जा रहा था वहां CISF की स्थायी तैनाती नहीं है, हालांकि यह इलाका बीसीसीएल के लीज होल्ड एरिया में आता है। निकटतम ड्यूटी पोस्ट साइलो कंट्रोल पैनल है, जिसकी दूरी लगभग 500 मीटर बताई गई है।

About Author

error: Content is protected !!