गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने संतोषी माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में लिया हिस्सा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह/गांडेय: गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने मकतपुर स्थित संतोषी माता मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माँ संतोषी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों के बीच एकता व श्रद्धा बढ़ती है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए मंदिर समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

About Author

error: Content is protected !!