महुदा में लोहा लदा ट्रक जब्त, अवैध कारोबार की आशंका पर जांच तेज

धनबाद : महुदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहा लदा एक ट्रक को जब्त किया है। संदिग्ध स्थिति में पकड़े गए इस ट्रक (नंबर JH02BK6340) को फिलहाल थाना परिसर में रखा गया है, जहां इसकी गहन जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक में भारी मात्रा में लोहे का सामान लदा हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर वाहन को रोका और उसके कागजातों की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, जबकि ड्राइवर से भी पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लदा हुआ लोहा वैध है या अवैध। हालांकि, अगर जांच में किसी तरह की गड़बड़ी या अवैध कारोबार की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
रिपोर्ट: सुल्तान खान, बाघमारा