झारखंड पुलिस में सख्ती: अब DGP की अनुमति बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे ADG से लेकर SP तक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची समेत अन्य जगहों पर बिना अनुमति घूमने पर लगेगी रोक, मुख्यालय ने जारी किया सख्त निर्देश
झारखंड में पुलिस अधिकारियों की लापरवाही पर अब सख्ती शुरू हो गई है।
राज्य के डीजीपी ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब कोई भी पुलिस अधिकारी बिना अनुमति अपने मुख्यालय को नहीं छोड़ सकेगा।
पुलिस मुख्यालय को लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि कई जिलों के एसपी और वाहिनी के कमांडेंट बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के रांची या अन्य स्थानों पर भ्रमण पर निकल जाते हैं।
इतना ही नहीं, जब किसी बड़ी घटना या विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है, तब मुख्यालय द्वारा संपर्क करने पर ये अधिकारी अपने मुख्यालय में मौजूद नहीं मिलते।
मुख्यालय ने इस स्थिति को गंभीर और खेदजनक बताते हुए सख्त रुख अपनाया है।
अब जारी आदेश के अनुसार,
एडीजी
आईजी
डीआईजी
एसपी
और कमांडेंट
इन सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे डीजीपी को पूर्व सूचना दिए बिना न तो मुख्यालय छोड़ेंगे और न ही रांची या किसी अन्य स्थान पर भ्रमण करेंगे।
इस फैसले का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में जवाबदेही बढ़ाना और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।