झारखंड पुलिस में छुट्टी पर सख्ती, अब DGP की मंजूरी के बिना नहीं मिल पाएगी छुट्टी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यकुशलता को और मजबूत करने के लिए डीजीपी ने बड़ा फैसला लिया है।
अब एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और कमांडेंट स्तर के अधिकारियों को छुट्टी पर जाने से पहले डीजीपी की अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों की छुट्टी भले ही उनके संबंधित नियंत्रण अधिकारी से स्वीकृत हो जाए, लेकिन अंतिम अनुमति डीजीपी कार्यालय से लेना जरूरी होगा।
खास बात यह है कि बिना डीजीपी की अंतिम सहमति के कोई भी अधिकारी छुट्टी पर प्रस्थान नहीं कर सकेगा।
इस आदेश के जरिए पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।
साथ ही सभी जिलों के एसपी और कमांडेंट को निर्देश दिया गया है कि इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।