दुमका में चोरी से तंग आए ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, संदिग्ध को बांधकर पीटा; पुलिस ने बचाकर लिया हिरासत में

न्यूज:

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड की उप राजधानी दुमका में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। नगर थाना क्षेत्र के डंगालपाड़ा इलाके में लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, पिछले तीन-चार दिनों से इलाके की दुकानों में लगातार चोरी हो रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। इसी बीच जारवाडीह निवासी तैयब अंसारी को ग्रामीणों ने टोटो से जाते समय संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। लोगों ने उसे रोककर हाथ-पैर बांध दिए और मौके पर ही उससे पूछताछ शुरू कर दी। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को शांत कराया और कानून हाथ में न लेने की सख्त हिदायत दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और हाल ही में हुई चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

About Author

error: Content is protected !!