15 साल से फरार शशि सिंह की तलाश तेज, देर रात घर पर पुलिस की दबिश

15 साल से फरार शशि सिंह की तलाश तेज, देर रात घर पर पुलिस की दबिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में लंबे समय से फरार चल रहे एक बड़े आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबाव बढ़ा दिया है। सुरेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित शशि सिंह की तलाश में देर रात उसके आवास पर छापेमारी की गई, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी।

धनबाद: कोयला कारोबारी और कांग्रेस नेता सुरेश सिंह हत्या मामले में पिछले 15 वर्षों से फरार चल रहे आरोपित शशि सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात कोलाकुसमा स्थित उसके आवास ‘पृथ्वी मेंशन’ में छापेमारी की गई।
रात करीब 1:30 बजे सरायढेला समेत कई थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची। मुख्य दरवाजा बंद मिलने पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर पूरे घर की बारीकी से तलाशी ली। हालांकि लंबे सर्च ऑपरेशन के बावजूद शशि सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शशि सिंह के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी है। हाल ही में उसके अपने घर के आसपास देखे जाने की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई।

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में वारंट निष्पादन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। गुरुवार सुबह तक चले इस अभियान में:
264 वारंट का निष्पादन
77 स्थायी वारंट क्लियर
दर्जनों वारंटियों की गिरफ्तारी
कुछ मामलों में वारंटी मृत पाए गए, जिनकी प्रक्रिया पूरी कर मृत्यु प्रमाण पत्र भी लिया गया।

गोविंदपुर थाना क्षेत्र में इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत के नेतृत्व में 7 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इनमें आलम उर्फ वाली आलम, मोतीलाल दास, राजू अंसारी, संजय मंडल, खेतरू महतो, विष्णु मंडल और शहाबुद्दीन अंसारी शामिल हैं।

About Author

error: Content is protected !!