जामताड़ा के 4 साइबर अपराधी बोकारो से गिरफ्तार, लग्जरिया अपार्टमेंट में चल रहा था ठगी का नेटवर्क

जामताड़ा के 4 साइबर अपराधी बोकारो से गिरफ्तार, लग्जरिया अपार्टमेंट में चल रहा था ठगी का नेटवर्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चास पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा, 16 मोबाइल, लैपटॉप और ठगी से जुड़े दस्तावेज बरामद

बोकारो स्टील सिटी : साइबर अपराध के खिलाफ बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित मालती लग्जरिया अपार्टमेंट से पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट के N ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 101 में रहकर साइबर ठगी का संगठित नेटवर्क चलाया जा रहा है।
सूचना के आधार पर चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में साइबर थाना के पुलिस निरीक्षक अनिल कच्छप भी शामिल थे।
छापेमारी के दौरान मौके से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश दास, पिंटू दास, अंकित दास और प्रियांशु दास के रूप में हुई है, जो सभी जामताड़ा जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने इनके पास से 16 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, डायरी और कई संदिग्ध मोबाइल नंबर बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी में किया जा रहा था।
छापेमारी दल में चास मुफस्सिल थाना के कई पुलिसकर्मी और सशस्त्र बल शामिल रहे। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं।

About Author

error: Content is protected !!