लोयाबाद में दर्दनाक हादसा: रेलवे साइडिंग में दो ट्रेनों के बीच फंसे 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

लोयाबाद में दर्दनाक हादसा: रेलवे साइडिंग में दो ट्रेनों के बीच फंसे 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Screenshot

धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोडा रेलवे साइडिंग में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां 58 वर्षीय सरदार बलदेव सिंह का शव दो रेलवे पटरियों के बीच मिला।

मृतक बलदेव सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे और लोयाबाद के मदनाडीह इलाके में अकेले रहकर जीवन यापन कर रहे थे। वह पहले वाहन चालक थे, लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने गाड़ी चलाना छोड़ दिया था। जीविका के लिए वह रेलवे साइडिंग से कोयला लाकर घर-घर बेचते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह साइडिंग में कोयला लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक ओर से धनबाद-चंद्रपुरा सवारी ट्रेन और दूसरी ओर से मालगाड़ी गुजर रही थी। आशंका है कि वह दोनों ट्रेनों के बीच फंस गए और गिर पड़े।
बताया जा रहा है कि सिर के पीछे पत्थर से चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है, हालांकि शरीर पर स्पष्ट रूप से सिर्फ बाएं पैर में चोट का निशान मिला है।

लोयाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

About Author

error: Content is protected !!