होमगार्ड भर्ती PET दूसरे दिन भी सख्ती के साथ जारी, हाईटेक निगरानी में हो रही परीक्षा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RFID, बायोमेट्रिक और CCTV से पारदर्शिता सुनिश्चित, जालसाजी पर प्रशासन सख्त

धनबाद : राज्य सरकार के निर्देश और हेमंत सोरेन के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प के तहत होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दूसरे दिन भी पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ जारी रही।

बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस परीक्षा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता बनी रहे।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन समेत जिले के कई वरीय अधिकारी लगातार परीक्षा की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने साफ निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की जालसाजी या फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है। पूरे परिसर में CCTV कैमरों से निगरानी और वीडियोग्राफी की जा रही है। साथ ही अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति और आधार सत्यापन अनिवार्य किया गया है। दौड़ जैसी गतिविधियों के सटीक समय मापन के लिए RFID तकनीक का उपयोग किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन हो सके।
परीक्षा स्थल पर ADM लॉ एंड ऑर्डर, SDO, DSP समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहकर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी बिचौलिए या ठग के झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।
फिलहाल परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। सफल अभ्यर्थियों की सूची पूरी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।