संजीव कुमार बने राजगंज के नए थानेदार, अलीशा कुमारी के लाइन क्लोज के बाद मिली जिम्मेदारी

संजीव कुमार बने राजगंज के नए थानेदार, अलीशा कुमारी के लाइन क्लोज के बाद मिली जिम्मेदारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पाकुड़ से ट्रांसफर होकर आए एसआई संजीव कुमार को राजगंज थाना की कमान

धनबाद: राजगंज थाना को आखिरकार नया थानेदार मिल गया है। पाकुड़ जिला बल से स्थानांतरित होकर धनबाद पहुंचे संजीव कुमार को राजगंज थाना प्रभारी बनाया गया है।
संजीव कुमार इससे पहले पुलिस लाइन में ‘वेटिंग फॉर पोस्टिंग’ पर थे। उन्होंने विभागीय सीमित परीक्षा पास कर सब-इंस्पेक्टर का पद हासिल किया था, और अब उन्हें राजगंज जैसे महत्वपूर्ण थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह राजगंज की थाना प्रभारी अलीशा कुमारी को लाइन क्लोज कर दिया गया था, जिसके बाद से यह पद खाली था। इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं भी चल रही थीं।
अब संजीव कुमार की नियुक्ति के साथ ही सभी अटकलों पर विराम लग गया है और उम्मीद की जा रही है कि वे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करेंगे।

About Author

error: Content is protected !!