अवैध उत्खनन का कहर: टांडाबारी में दो घर जमींदोज, बच्ची समेत तीन लोग मलबे में दबे

अवैध उत्खनन का कहर: टांडाबारी में दो घर जमींदोज, बच्ची समेत तीन लोग मलबे में दबे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कतरास (धनबाद): सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टांडाबारी में मंगलवार को अवैध उत्खनन का खौफनाक असर देखने को मिला। अचानक जमीन धंसने से दो मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों के मलबे में दबे होने की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के तीन से चार घरों में भी दरारें पड़ने की खबर है, जिससे दहशत में आए लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी के मुख्य द्वार पर पथराव किया और सड़क जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध उत्खनन जारी है, लेकिन पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है।

स्थिति तनावपूर्ण
इलाके में तनाव बना हुआ है, वहीं राहत एवं बचाव कार्य जारी रहने की उम्मीद है।

About Author

error: Content is protected !!