झारखंड-बंगाल सीमा पर सख्त जांच: 8.64 लाख रुपये जब्त, डॉक्टर और बैंक कर्मी से बरामदगी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव को लेकर झारखंड–पश्चिम बंगाल अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क नजर आ रही हैं। इसी क्रम में धनबाद जिले के मैथन स्थित डिबुडीह चेकपोस्ट पर जांच के दौरान कुल 8 लाख 64 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को जांच के दौरान पुलिस ने मैथन निवासी एक डॉक्टर, डॉ. प्रसाद की गाड़ी से 4 लाख रुपये नकद बरामद किए। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पश्चिम बंगाल मेडिकल उपकरण खरीदने जा रहे थे, तभी चेकिंग के दौरान उन्हें रोका गया और रकम जब्त कर ली गई।
वहीं, एक अन्य मामले में रविवार देर रात एक बैंक कर्मी से 4 लाख 64 हजार रुपये पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा जब्त किए गए। बैंक कर्मी पश्चिम बंगाल से झारखंड की ओर आ रहा था, तभी जांच के दौरान उसके पास मौजूद नकदी बरामद हुई।
दोनों मामलों में पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है और पैसों के स्रोत की जांच की जा रही है।
चुनाव के दौरान यदि कोई व्यक्ति 1 लाख रुपये से अधिक नकद लेकर यात्रा करता है, तो उसे उस राशि का वैध दस्तावेज और पूरी जानकारी प्रशासन को देनी होती है। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जा सकती है।