डिप्टी मेयर चुनाव से पहले सिंह मेंशन में पार्षदों का जमावड़ा, अरुण चौहान के समर्थन में दिखी एकजुटता

डिप्टी मेयर चुनाव से पहले सिंह मेंशन में पार्षदों का जमावड़ा, अरुण चौहान के समर्थन में दिखी एकजुटता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी में टी पार्टी, वार्ड 7 के पार्षद अरुण चौहान के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश

धनबाद में डिप्टी मेयर पद के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। मंगलवार की शाम सिंह मेंशन में पार्षदों का बड़ा जुटान देखने को मिला। इस दौरान मेयर संजीव सिंह भी मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि यह बैठक एक टी पार्टी के रूप में आयोजित की गई थी, जिसमें कई पार्षद शामिल हुए। इस दौरान वार्ड नंबर 7 के पार्षद अरुण चौहान के समर्थन में एकजुटता दिखाई गई।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को होने वाले डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई और अरुण चौहान के पक्ष में माहौल मजबूत करने की कोशिश की गई। इस बैठक को चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बैठक का असर डिप्टी मेयर चुनाव के नतीजों पर कितना पड़ता है।

#Dhanbad #BreakingNews #DeputyMayorElection #SanjivSingh #ArunChauhan #Politics #JharkhandNews #DhanbadNews #LocalPolitics #SinghMansion

About Author

error: Content is protected !!