होली के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद, तरुण की हत्या मामले में 3 महिलाएं हिरासत में

होली के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद, तरुण की हत्या मामले में 3 महिलाएं हिरासत में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान सायरा, शरीफ और सलमा के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद तीनों महिलाएं दिल्ली के ख्याला इलाके में छुपी हुई थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
जांच में सामने आया है कि सायरा पर होली के दौरान पानी भरे गुब्बारे के छींटे पड़ गए थे, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि सायरा ने अपने परिवार के लोगों को बुलाया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई और इस दौरान तरुण की हत्या कर दी गई।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

About Author

error: Content is protected !!