गोविंदपुर के गहरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो-कार टक्कर में दो महिलाओं की मौत, चार घायल

गोविंदपुर के गहरा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, ऑटो-कार टक्कर में दो महिलाओं की मौत, चार घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गहरा मोड़ के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ऑटो के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान मुर्गाबनी निवासी वंदना देवी और फूलमती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

About Author

error: Content is protected !!