ब्रेकिंग: UPSC CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, 958 उम्मीदवारों का चयन

नई दिल्ली। Union Public Service Commission (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। वहीं राजेश्वरी सुवे एम दूसरे और अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोग द्वारा जारी अंतिम मेरिट सूची के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। रिजल्ट घोषित होते ही देशभर में सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

अगस्त में हुई लिखित परीक्षा, फरवरी तक चला इंटरव्यू

सिविल सेवा परीक्षा की लिखित परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की गई थी। इसके बाद दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच उम्मीदवारों के इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) लिए गए। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई है।

इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन देश की प्रतिष्ठित सेवाओं जैसे

Indian Administrative Service (IAS)

Indian Foreign Service (IFS)

Indian Police Service (IPS)

सहित केंद्र सरकार की अन्य ग्रुप A और ग्रुप B सेवाओं में किया जाता है।

टॉप 20 रैंकर्स की सूची

UPSC द्वारा जारी सूची के अनुसार टॉप 20 उम्मीदवार इस प्रकार हैं:

अनुज अग्निहोत्री

राजेश्वरी सुवे एम

अकांश ढुल

राघव झुनझुनवाला

ईशान भटनागर

जिनिया अरोड़ा

ए आर राजा मोहिद्दीन

पक्षल सेक्रेटरी

आस्था जैन

उज्ज्वल प्रियांक

यशस्वी राज वर्धन

अक्षित भारद्वाज

अनन्या शर्मा

सुरभि यादव

सिमरनदीप कौर

मोनिका श्रीवास्तव

चितवन जैन

श्रुति आर

निसार दिशांत अमृतलाल

रवि राज

श्रेणीवार चयन

आयोग के अनुसार चयनित 958 उम्मीदवारों में

सामान्य वर्ग – 317

EWS – 104

OBC – 306

SC – 158

ST – 73 उम्मीदवार शामिल हैं।

348 उम्मीदवारों का चयन फिलहाल प्रोविजनल

UPSC ने बताया कि 348 उम्मीदवारों का चयन अभी प्रोविजनल रखा गया है। इनके दस्तावेजों का सत्यापन होने के बाद ही चयन अंतिम माना जाएगा। वहीं दो उम्मीदवारों का रिजल्ट फिलहाल रोक दिया गया है।

1087 पदों पर होगी नियुक्ति

सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस भर्ती के तहत कुल 1087 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें

IAS – 180 पद

IFS – 55 पद

IPS – 150 पद

केंद्रीय सेवाएं ग्रुप A – 507 पद

ग्रुप B सेवाएं – 195 पद शामिल हैं।

दिव्यांग श्रेणी के लिए भी आरक्षण

आयोग ने बताया कि कुल रिक्तियों में दिव्यांग श्रेणी के लिए 42 पद आरक्षित किए गए हैं। साथ ही UPSC जल्द ही सभी उम्मीदवारों के अंक भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा, जो आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराए जाते हैं।

About Author

error: Content is protected !!