तीसरे राउंड के बाद महापौर पद की मतगणना : संजीव सिंह आगे

तीसरे राउंड के बाद महापौर पद की मतगणना : संजीव सिंह आगे

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : नगर निकाय चुनाव की मतगणना में तीसरे राउंड के बाद महापौर पद के प्रत्याशियों को मिले वोटों की आधिकारिक संख्या जारी कर दी गई है। निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की अनुमति से आंकड़े सार्वजनिक किए।
तीसरे राउंड तक की गिनती में संजीव सिंह को सर्वाधिक 40,883 वोट मिले हैं।
उनके बाद चंद्र शेखर अग्रवाल को 28,298 वोट प्राप्त हुए हैं।
वहीं संजीव कुमार को 21,882 वोट और शमशेर आलम अंसारी को 21,612 वोट मिले हैं।
अन्य प्रमुख प्रत्याशियों में:
प्रकाश कुमार – 6,310 वोट
इंदु देवी – 6,075 वोट
शांतनु कुमार चंद्रा – 2,108 वोट
अमित कुमार अग्रवाल – 2,049 वोट
रवि चौधरी – 1,976 वोट
जावेद इकबाल – 1,931 वोट
शेष प्रत्याशियों को 2,000 से कम मत प्राप्त हुए हैं।
तीसरे राउंड में कुल 1,64,980 वोटों की गिनती हुई, जिसमें 11,464 वोट रिजेक्ट कर दिए गए।
अब सभी की नजरें अगले राउंड की मतगणना पर टिकी हैं। अंतिम परिणाम घोषित होने तक सस्पेंस बरकरार है।

About Author

error: Content is protected !!