बंद पड़ी कोयला खदान में चाल धंसने से आठ लोगों के दबे होने की आशंका

बंद पड़ी कोयला खदान में चाल धंसने से आठ लोगों के दबे होने की आशंका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा : नाला थाना क्षेत्र के पलास्थली स्थित बंद पड़े कोयले की खदान में अवैध तरीके से खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चाल धंसने से आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार अब तक दो लोगों को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला जा चुका है, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि चाल के अंदर गए सभी लोग पश्चिम बंगाल सीमा से सटे परिहारपुर, पलास्थली और कास्ता गांव के आसपास के निवासी हैं।
प्रशासन ने क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

About Author

error: Content is protected !!