दुमका में दिनदहाड़े फायरिंग, अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गई गोली

दुमका में दिनदहाड़े फायरिंग, अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गई गोली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका | मंगलवार
झारखंड के दुमका में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। दुमका बस स्टैंड के एजेंट सह अखबार एजेंट अरुण सिंह को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना दुमका डीआईजी आवास के समीप सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, अरुण सिंह जब डीआईजी आवास के पास से गुजर रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
खून से लथपथ अवस्था में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत दुमका सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) के मिशन अस्पताल रेफर कर दिया है। फिलहाल उनकी हालतम चिंताजनक बताई जा रही है।
बताया जाता है कि अरुण सिंह संथाल परगना मजदूर मोटर संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष भी हैं।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।

About Author

error: Content is protected !!