महाशिवरात्रि पर आस्था में डूबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पहाड़ी मंदिर में किया जलाभिषेक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ी आस्था की भीड़ ने पूरे आयोजन को भव्य रूप दे दिया।
आम श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि देवाधिदेव महादेव झारखंडवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें तथा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
मुख्यमंत्री की मौजूदगी से श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया और यह पल उनके लिए यादगार बन गया।