नगरपालिका आम चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, 23 फरवरी को मतदान

नगरपालिका आम चुनाव 2026 की अधिसूचना जारी, 23 फरवरी को मतदान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगरपालिका चुनाव का शेड्यूल जारी, 27 फरवरी को मतगणना, शहर में आचार संहिता लागू

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार—
28 जनवरी 2026 को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी।
29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।
5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
6 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
7 फरवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
23 फरवरी 2026 (सोमवार) को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
27 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को मतगणना की जाएगी।
चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। निर्वाचन आयोग ने प्रशासन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

About Author

error: Content is protected !!