उपेंद्र सिंह को नगर निगम का नोटिस, तीन दिन में कार्यालय व दुकान खाली करने का आदेश

उपेंद्र सिंह को नगर निगम का नोटिस, तीन दिन में कार्यालय व दुकान खाली करने का आदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : पुराना बाजार निवासी उपेंद्र सिंह के खिलाफ धनबाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम ने हरिसभा रोड स्थित उनके कार्यालय एवं दुकान को तीन दिनों के भीतर खाली करने का नोटिस जारी किया है।
नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम की टीम पुराना बाजार पहुंची। टीम ने हरिसभा मंदिर और प्रभात होटल के बीच स्थित नगर निगम के दो भूखंडों पर बने एक दुकान और एक राजनीतिक पार्टी कार्यालय को खाली कराने संबंधी नोटिस दीवार पर चस्पा किया।
नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि दुकान और कार्यालय खाली नहीं किया गया, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि उपेंद्र सिंह द्वारा बीते कई वर्षों से नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा कर दुकान एवं राजनीतिक कार्यालय संचालित किए जाने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत के बाद उपायुक्त के निर्देश पर नगर निगम ने मामले की जांच कर सरकारी संपत्ति को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की।
नगर निगम की विभागीय जांच में यह पुष्टि हुई कि संबंधित भूमि सरकारी है और उस पर अवैध कब्जा किया गया है। इसके बाद निगम ने अतिक्रमण हटाने और जब्ती की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!