Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोड्डा :
मोतिया थाना के नव नियुक्त थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्थानीय पत्रकारों से बातचीत की।
इस दौरान थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत ने कहा कि आम जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निष्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखना और अपराध मुक्त वातावरण बनाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि लोग निर्भीक रहें, पुलिस हर परिस्थिति में उनकी हर संभव मदद के लिए तैयार है।