क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दिखाई सख्ती

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग :

हजारीबाग जिले के बरही क्षेत्र से सामने आए एक दिल दहला देने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वायरल वीडियो में हरीनगर निवासी 11 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए आरोपी आलोक गुप्ता साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चा क्रिकेट खेल रहा था, इसी दौरान आरोपी ने उस पर बर्बरता की। यह घटना 17 दिसंबर की है।

मामले का वीडियो वायरल होने के बाद जनाक्रोश फैल गया। जैसे ही इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिली, उन्होंने हजारीबाग पुलिस को अविलंब संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

पीड़ित बच्चे की मां की लिखित शिकायत पर बरही थाना पुलिस ने कांड संख्या 468/25 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आलोक गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को सार्वजनिक रूप से इलाके में घुमाया, जिससे कानून का भय स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

पुलिस का कहना है कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

(वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल)

About Author

error: Content is protected !!