धनबाद में अतिक्रमण व गलत दिशा में वाहन चलाने पर संयुक्त अभियान, सब्जी विक्रेताओं व चालकों को चेतावनी

धनबाद में अतिक्रमण व गलत दिशा में वाहन चलाने पर संयुक्त अभियान, सब्जी विक्रेताओं व चालकों को चेतावनी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को सिटी सेंटर से सिंफर गेट तक अतिक्रमण और गलत दिशा में वाहन चलाने के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।


अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से सब्जी बेचने वाले कई विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए हटा दिया गया। वहीं, गलत दिशा में वाहन चलाते पाए गए चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई। फिलहाल सभी को समझाइश देकर छोड़ा गया है, लेकिन दोबारा उल्लंघन करने पर फाइन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4 अपराधकर्मी हथियारों के साथ गिरफ्तार

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सड़क किनारे सब्जी लगाना अतिक्रमण की श्रेणी में आता है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यदि विक्रेता दोबारा सड़क पर कब्जा करते पाए गए तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — सरायढेला में चोरी करते तीन आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा

यातायात थाना प्रभारी लव कुमार ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण और गलत दिशा में वाहन चलाने से शहर में जाम बढ़ता है। शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर करने के लिए ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

About Author

error: Content is protected !!