हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4 अपराधकर्मी हथियारों के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4 अपराधकर्मी हथियारों के साथ गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधकर्मियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 06 दिसंबर की शाम पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — सरायढेला में चोरी करते तीन आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा

सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बुण्डु जंगल की ओर किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और ग्रामीण क्षेत्र में पैदल छापेमारी अभियान चलाया गया।

शहाबुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड का उद्भेदन: धनबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

करीब 7:15 PM पर पुलिस ने चार संदिग्धों को भागने के प्रयास में पकड़ा। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान इस प्रकार हुई:

गिरफ्तार अपराधी

1. अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत उर्फ भैरव सिंह

2. समीर कुमार

3. राहुल कुमार

4. निखिल विश्वकर्मा

पूछताछ के दौरान अर्जुन करमाली ने कबूल किया कि वह आलोक गिरोह का सक्रिय सदस्य है और राहुल तुरी के मारे जाने के बाद वह गिरोह चला रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि 23 नवंबर को अपने ही गांव के रूपलाल करमाली की गोली मारकर हत्या की गई थी।

7.80 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, देवघर से एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार अपराधी NTPC कोयला खनन क्षेत्र में लेवी न मिलने से नाराज़ थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे।

बरामद हथियार एवं सामान

1 कारबाइन मशीन गन

3 पिस्टल

9 जिंदा गोली

8 मोबाइल फोन

2 मोबाइल बैटरी

2 सिम राउटर

1 स्मार्ट वॉच

मुख्य आरोपी अर्जुन करमाली पर 15 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी, हथियार एक्ट और लूट शामिल हैं।

हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई में कई थाना प्रभारी और SAT-03 के जवान शामिल रहे।

About Author

error: Content is protected !!