शहाबुद्दीन सिद्दीकी हत्याकांड का उद्भेदन: धनबाद पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद थाना क्षेत्र में अशर्फी अस्पताल के पास 1 दिसंबर 2024 को शहाबुद्दीन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जबकि अन्य फरार चल रहे थे।
धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — सरायढेला में चोरी करते तीन आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा
इसी बीच 5 दिसंबर 2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद को गुप्त सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी बमकर चौधरी उर्फ पंकज चौधरी शहर में आया हुआ है। सूचना के आधार पर डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा पंकज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
कुमारधुबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — अवैध बालू लदे दो 16 चक्का ट्रक जब्त
पूछताछ में पंकज चौधरी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हत्या से पहले शूटरों को धनबाद में आश्रय दीपक वर्मा, निवासी मथुरा नगर कॉलोनी, सरायडेला, ने दिया था।
इसके बाद पुलिस ने 6 दिसंबर 2025 को छापेमारी कर दीपक वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दीपक वर्मा ने स्वीकार किया कि वह प्रिंस खान के लिए काम करता था—बाहर से आने वाले शूटरों को रहने, खाने और सुरक्षित ठिकाना उपलब्ध करवाता था। साथ ही क्षेत्र के कारोबारियों से वसूली गई राशि भी विभिन्न माध्यमों से प्रिंस खान तक पहुंचाता था।
फिलहाल पुलिस अन्य जुड़े अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।