52 लाख की ठगी के आरोपी पर चस्पा हुआ इश्तिहार, कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू

52 लाख की ठगी के आरोपी पर चस्पा हुआ इश्तिहार, कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के बलवाड़ी स्कूल के समीप रहने वाले आशीष कुमार गुप्ता पर 52 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बुधवार को इश्तिहार चस्पा किया है। जमीन और घर दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी आशीष गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ दर्ज मामले में लगातार नोटिस व वारंट जारी होने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया, जिसके बाद अब कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तिहार चस्पा किया गया।

भुक्तभोगी अमित कुमार के अनुसार यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरोपी पर कई धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं, जिनकी जांच पुलिस कर रही है। बुधवार को पुलिस टीम आशीष गुप्ता के घर पहुंची और मुख्य द्वार पर फरार आरोपी से संबंधित जानकारी वाला इश्तिहार चिपकाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन वह लगातार न्यायिक प्रक्रिया से बच रहा है। अब इश्तिहार चस्पा होने के बाद अगला कदम कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी। यदि आरोपी जल्द सामने नहीं आता है, तो उसकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है और लगातार दबिश दे रही है।

About Author

error: Content is protected !!