बसेरिया में दिनदहाड़े मारपीट व फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बसेरिया में दिनदहाड़े मारपीट व फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | गोन्दुडीह ओपी:
बसेरिया में दिनदहाड़े हुई मारपीट और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। गोन्दुडीह ओपी पुलिस ने छापामारी करते हुए दो आरोपियों — गुल्टन यादव और मकेसर यादव — को गिरफ्तार किया है।

छापामारी के दौरान झाड़ियों से एक देसी लोडेड पिस्टल और K.F 7.65 बोर की जिंदा गोली भी बरामद की गई है।

पुलिस ने मामला कांड संख्या 120/2025 के तहत कई गंभीर धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश बनाए हुए है और क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनज़र गश्त भी बढ़ा दी गई है।

 

About Author

error: Content is protected !!