डीसी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर किया नमन

डीसी समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर किया नमन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज झारखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। इसी उपलक्ष्य में धनबाद के डीसी आदित्य रंजन सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि “आज का दिन झारखंड वासियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हम सभी ने एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लिया है। हमारा प्रयास है कि हम बच्चों को वह भविष्य दें, जिसका सपना आंदोलनकारियों ने देखा था।”

बता दें कि झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। इसमें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति वितरण तथा नव-चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। साथ ही चयनित झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!