टुंडी में अबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभुकों को मिली चाबी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्ट: रोहित मंडल
धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे राज्यव्यापी “अबुआ आवाज, अबुआ राज” समारोह के दूसरे दिन ग्रामीण आवास योजनाओं के तहत लाभुकों को घर की चाबी सौंपी गई।
कार्यक्रम के तहत टुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 302 अबुआ आवास और 33 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण निर्मित होने के बाद लाभुकों को सौंपे गए।
मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टुंडी विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो शामिल हुए। उन्होंने कदैयां पंचायत में दो और रतनपुर पंचायत में एक लाभुक को आवास की स्वीकृति पत्र और चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया।
इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का पारंपरिक तरीके से फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।
विधायक ने कोल्हर पंचायत के धावाटांड़ गांव में बिजली तार की चपेट में आकर घायल हुए बसंत कुमार मरांडी को ₹75,000 की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया।
मौके पर टुंडी बीडीओ विशाल कुमार पांडेय, रतनपुर पंचायत की मुखिया गरीबन बीबी, कदैयां पंचायत के मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, बसंत महतो, फूलचंद किस्कू, शहादत अंसारी, छुटु अंसारी, आवास समन्वयक गौरी शंकर चौधरी, पंचायत सचिव नीरज सिन्हा, श्रीपति मरांडी, भगीरथ महतो, प्रकाश मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।