पूर्वी टुंडी में विधिक सेवा प्राधिकरण स्थापना दिवस मनाया गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्ट: रोहित मंडल
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के उकमा पंचायत अंतर्गत हाथसारा गांव में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता, सक्षम विधिक सेवा और न्याय तक सबकी पहुँच सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र कुमार तिवारी तथा सीनियर सिविल जज सह डालसा सचिव श्री मयंक तुषार टोपनो के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नालसा एवं झालसा द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं — आशा योजना, जागृति योजना, नशा मुक्ति अभियान, बाल विवाह एवं बाल श्रम उन्मूलन, दिव्यांग प्रमाण पत्र सुविधा आदि के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही ग्रामीणों को हेल्पलाइन नंबर 15100, निशुल्क अधिवक्ता सुविधा, मध्यस्थता प्रक्रिया और लोक अदालत के महत्व से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर पीएलवी विक्रम मोदी, रमेश किस्कू, रेबोती मरांडी, प्रदीप गोराई सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।