वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर धनबाद पुलिस का भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूँजा पूरा जिला

वन्दे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर धनबाद पुलिस का भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूँजा पूरा जिला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर धनबाद पुलिस ने जिलेभर में भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया।


पुलिस अधिकारियों, जवानों और स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी माँ भारती को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
धनबाद एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने कहा कि “वन्दे मातरम्” केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा का प्रतीक है, जिसने आज़ादी की लड़ाई में नई चेतना जगाई थी।
कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों की धुनों से पूरा माहौल देशप्रेम से सराबोर हो उठा।

राष्ट्रीय गीत “वन्दे मातरम्” की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में धनबाद पुलिस की ओर से सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिले के सभी थाना परिसरों में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों, जवानों, स्कूली छात्रों और गणमान्य नागरिकों ने मिलकर राष्ट्र एकता, सामाजिक सौहार्द और देश निर्माण का संकल्प लिया।
एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ़ श्रद्धांजलि नहीं बल्कि एकता, भाईचारे और राष्ट्र सेवा की भावना को जीवित रखने का प्रयास है।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने माँ भारती को नमन किया और देशभक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

 

About Author

error: Content is protected !!