दामोदर नदी हादसा — कार्तिक पूर्णिमा पर मचा कोहराम

दामोदर नदी हादसा — कार्तिक पूर्णिमा पर मचा कोहराम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर दामोदर नदी के पुपुनकी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों लोग स्नान के लिए पहुंचे थे। इसी बीच माहौल उस समय गमगीन हो गया जब स्नान के दौरान पाँच बच्चे नदी की तेज धार में बह गए।

ग्रामीण मछुआरों की तत्परता से तीन बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दो बच्चे लापता हो गए। देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एक बच्चे का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में जल प्रवाह अत्यंत तेज था, बावजूद इसके कुछ बच्चे वीडियो और रील बनाने में व्यस्त थे, जिसके दौरान यह हादसा हो गया।

शाम तक कई महिलाएँ भी अपने बच्चों के लापता होने की बात करती नजर आईं। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया है, जो कल सुबह फिर से शुरू किया जाएगा।

यदि कोई इस को पहचानता है, तो कृपया तुरंत महुदा_थाना से संपर्क करें।

About Author

error: Content is protected !!