धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गैंग के चार ‘स्लीपर सेल’ सदस्य गिरफ्तार, ₹17.34 लाख नकद और हथियार जब्त

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गैंग के चार ‘स्लीपर सेल’ सदस्य गिरफ्तार, ₹17.34 लाख नकद और हथियार जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: कुख्यात गैंगस्टर हैदर अली उर्फ प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क पर धनबाद पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस ऑपरेशन में पुलिस ने गैंग के चार प्रमुख ‘स्लीपर सेल’ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से ₹17.34 लाख नकद, एक पिस्तौल, 47 जिंदा कारतूस, और 17 जमीन से जुड़े दस्तावेज, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

धनबाद पुलिस की इस कार्रवाई में ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी, जिसमें
6 डीएसपी,
7 इंस्पेक्टर,
36 सब-इंस्पेक्टर, और
60 पुलिसकर्मी शामिल थे।

4 नवंबर की सुबह सभी संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई, जिसके बाद चार आरोपियों — परवेज खान, सैफ आलम, तौसीफ आलम और इम्तियाज — को गिरफ्तार किया गया।

नकद और संपत्ति की जांच शुरू

बरामद नकदी के वैध स्रोत के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर, पुलिस ने इसकी जांच के लिए आयकर विभाग को पत्र लिखा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी प्रिंस खान गैंग के ‘स्लीपर सेल’ के रूप में काम करते थे।

कबूलनामे में उजागर हुआ नेटवर्क

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कारोबारी वर्ग में घुसपैठ कर प्रिंस खान के लिए सूचनाएं जुटाने और आर्थिक सहायता पहुंचाने का काम करते थे।
ये लोग कारोबारियों को “भाई” बताकर उनकी रिहाइश, यात्रा और वित्तीय जानकारी जुटाते थे।

पुलिस के अनुसार, गैंग द्वारा वसूली गई रकम का एक हिस्सा हवाला और क्रिप्टोकरेंसी (U.S.T.T.E.) के जरिये प्रिंस खान तक पहुंचाया जाता था, जबकि बाकी रकम को बरवाअड्डा, गोविंदपुर और 8 लाइन क्षेत्र में जमीन कारोबार में निवेश कर काले धन को सफेद करने में इस्तेमाल किया जाता था।

मामला दर्ज, जांच जारी

इस पूरे मामले में बैंक मोड़ थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
धनबाद पुलिस ने कहा है कि गैंग के वित्तीय नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

About Author

error: Content is protected !!