बुधवार की सुबह से बंद हुआ बरमसिया पुल, 45 दिनों तक वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

बुधवार की सुबह से बंद हुआ बरमसिया पुल, 45 दिनों तक वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: हीरापुर को बरमसिया से जोड़ने वाले बरमसिया पुल की मरम्मत का कार्य बुधवार (5 नवंबर) की सुबह से शुरू हो गया है। मरम्मती कार्य शुरू होते ही पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। रेलवे द्वारा यह कार्य अगले 45 दिनों तक, यानी 20 दिसंबर तक जारी रहेगा।

पुल बंद होने से हीरापुर, बरमसिया, मनईटांड़, दुहाटांड़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना करना पड़ रहा है।

ट्रैफिक पुलिस ने पुल बंद होने के कारण रूट डायवर्जन लागू किया है।

बरमसिया से हीरापुर की ओर जाने वाले वाहन अब पुराना बाजार – बैंक मोड़ – गया पुल होकर गुजरेंगे।

वहीं हीरापुर से बरमसिया आने वाले वाहन अब रणधीर वर्मा चौक – श्रमिक चौक – बैंक मोड़ – पुराना बाजार होकर आएंगे।

एफसीआई से निकलने वाले ट्रक भी अब बरमसिया पुल का उपयोग नहीं करेंगे, बल्कि भूदा होते हुए बलियापुर रोड की ओर से जाएंगे।

पुल बंद होने के कारण ट्रैफिक का पूरा भार अब बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर आ गया है। सुबह-शाम के व्यस्त समय में यहां जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पुल की स्थिति पहले से खराब थी और प्रशासन को इसका आकलन पहले ही कर लेना चाहिए था। अचानक पुल बंद कर देने से आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

About Author

error: Content is protected !!