ब्रह्म भट्ट समाज की टीम ने की श्री गोपाल नारायण सिंह से मुलाकात, औरंगाबाद में आर्यभट्ट की प्रतिमा लगाने की रखी मांग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
औरंगाबाद : ब्रह्म भट्ट समाज औरंगाबाद की टीम ने आज पूर्व सांसद एवं शिक्षाविद् श्री गोपाल नारायण सिंह से मुलाकात की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने औरंगाबाद में आर्यभट्ट की प्रतिमा स्थापित करने की मांग रखी।
इस पर श्री गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि “यह मेरा सौभाग्य होगा यदि औरंगाबाद में आर्यभट्ट की प्रतिमा स्थापित हो। आप लोग उचित स्थान का चयन करें, मैं हर संभव सहयोग करूंगा।”
उनके इस आश्वासन से समाज के सदस्यों में खुशी की लहर है। सभी ने इसके लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और जल्द ही प्रतिमा स्थापना के लिए स्थान चयन की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही।