ब्रेकिंग न्यूज: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के काफिले में बड़ा हादसा टला — गाड़ी का टायर ब्लास्ट, चार डॉक्टर बाल-बाल बचे

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड के हमेशा सुर्खियों में रहने वाले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के काफिले में आज बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, मंत्री अपने चाईबासा दौरे के बाद सड़क मार्ग से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजनगर थाना क्षेत्र के खोखरो गांव के पास काफिले में शामिल एक गाड़ी का टायर ब्लास्ट हो गया।

अचानक हुए इस हादसे से काफिले में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। गाड़ी में सवार चार डॉक्टर बाल-बाल बच गए।

 

सूत्रों के अनुसार, मंत्री इरफान अंसारी चाईबासा सदर अस्पताल निरीक्षण के बाद जमशेदपुर में आयोजित सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी कार्यक्रम के लिए गठित मेडिकल टीम में चार डॉक्टरों को लगाया गया था।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत काफिला रुकवाया और गाड़ी में सवार डॉक्टरों का हालचाल जाना। कुछ देर रुकने के बाद मंत्री का काफिला पुनः अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया।

समय रहते गाड़ी पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

About Author

error: Content is protected !!