दुखद समाचार : जामताड़ा सदर बीडीओ सह डीटीओ प्रवीण चौधरी का असामयिक निधन, प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा : जिले से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है। जामताड़ा सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) सह जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) प्रवीण चौधरी का असामयिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही सहकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

प्रवीण चौधरी एक कर्मठ, ईमानदार और जनहितैषी अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जामताड़ा प्रशासन के कई अधिकारियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना विभाग और जिले के लिए अपूरणीय क्षति है।

About Author

error: Content is protected !!