वृद्धजनों से मिले उपायुक्त आदित्य रंजन — सहयोगी नगर वृद्धा आश्रम का किया निरीक्षण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: सहयोगी नगर स्थित वृद्धा आश्रम में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन पहुंचे। उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान वृद्धजनों ने गुलाब का फूल देकर उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया और आशीर्वाद दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने आश्रम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की और प्रबंधन को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि फिलहाल आश्रम में 25 बेड की सुविधा है, लेकिन जल्द ही नए भवन का निर्माण कर 88 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
उपायुक्त ने कहा —
“वृद्धजनों के समय को आनंदपूर्ण और आरामदायक बनाने के लिए जिला प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। जल्द ही आवश्यक सामग्रियों और सुविधाओं को जोड़ा जाएगा।”
उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया और जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि —
“छठ पर्व लोकआस्था का प्रतीक है, यह सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति लाए।”
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, आश्रम अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद गद्दी, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुधीर बरनवाल, सचिव डॉ. डी सारण, सह सचिव सुरेन्द्र यादव और मीडिया प्रभारी विजय सिन्हा उपस्थित थे।