8 लेन बनी मौत का हाईवे — हादसे पर फूटा आक्रोश, असर्फी अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

8 लेन बनी मौत का हाईवे — हादसे पर फूटा आक्रोश, असर्फी अस्पताल में तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। भूली स्थित आठ लेन सड़क एक बार फिर हादसे की सड़क बन गई। शुक्रवार देर शाम नावाडीह के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक नंदू राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को इलाज के लिए असर्फी अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल कर्मियों के कथित व्यवहार से गुस्साई भीड़ उग्र हो गई। देखते ही देखते भीड़ ने अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस का शीशा तोड़ डाला और अंदर भी तोड़फोड़ शुरू कर दी।

स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया। लाठीचार्ज के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

इधर, आठ लेन पर ही एक और सड़क हादसा हुआ, जब खड़ी स्कॉर्पियो को पीछे से आ रही बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक और स्कॉर्पियो उसकी चपेट में आ गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आठ लेन पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा इंतज़ामों पर ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने सड़क पर उचित संकेतक और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

About Author

error: Content is protected !!