धनबाद के टुंडी में दर्दनाक हादसा — दो सहोदर भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम

रिपोर्ट : बलराम भंडारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत टुंडी हटिया रोड स्थित राजातालाब में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेल-खेल में दो सहोदर भाइयों की तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान —

1️⃣ राजवीर भारती (उम्र लगभग ढाई वर्ष), पिता शंभू चरण भारती

2️⃣ सिद्धार्थ भारती (उम्र लगभग दो वर्ष), पिता रामचरण भारती — दोनों आपस में चचेरे भाई और एक ही परिवार के बच्चे बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, दोनों मासूम खेलते-खेलते सड़क पार कर सामने स्थित राजातालाब की ओर चले गए और गहरे पानी में डूब गए। घरवालों को काफी देर तक बच्चों की कोई खबर नहीं मिली तो खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान तालाब के पास से गुजर रहे राहगीरों ने पानी में शव को तैरते देखा।

 

सूचना फैलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। शवों की पहचान होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी ली। प्रशासन की देखरेख में दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएसएनएमसीएच अस्पताल भेजा गया।

About Author

error: Content is protected !!